आंगनवाड़ी केंद्रों पर ज्ञानवर्धक फर्नीचरों की होगी व्यवस्था,पांच तत्वों के आधार पर बदलेगा स्वरूप
आंगनवाड़ी भर्ती 2024

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चो को शिक्षा देने के लिए नया प्रयास किया जा रहा है। अब इन आंगनवाड़ी केन्द्रो के बच्चो को बैठने के लिए फर्नीचर का प्रयोग शिक्षा देने के लिए भी किया जायेगा। इससे पहले मॉडर्न आंगनवाड़ी केन्द्रो मे दीवारों पर लेखन के माध्यम से ज्ञान दिया जा रहा है।
विभाग का मानना है कि जिस प्रकार इस श्रृष्टि का संचालन पांच तत्वों (अग्नि,जल,हवा, पृथ्वी और आकाश) के माध्यम से हो रहा है उसी तर्ज पर इन पांच तत्वों की जानकारी फर्नीचर के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए पहले परिषदीय विद्यालयों में संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर ज्ञानबर्धक फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमे बाल मैत्रिक फर्नीचर के रूप में पांच गोल मेज हर आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचाई जाएगी।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में संचालित कुल 167 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मैत्रिक फर्नीचर की व्यवस्था के लिए मंजूरी मिलने के बाद शासन द्वारा बजट भी जारी कर दिया गया है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों पर फर्नीचर की व्यवस्था की जायेगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह साल तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए शासन द्वारा नयी व्यवस्था के तहत हर आंगनबाड़ी केंद्र पर पांच पांच मेज उपलब्ध कराई जाएगी। इस फर्नीचर को खरीदने के लिए लगभग 41.75 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चे मेजों को देखकर ज्ञान अर्जित करेंगे।
परिषदीय विद्यालय मे संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों मे बच्चो को पढ़ाने के लिए प्लेमेट नर्सरी को विकसित किया जा रहा है। जिसमे शासन द्वारा फर्नीचर के अतिरिक्त अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे है। इसके लिए इन बाल मैत्रिक फर्नीचर की व्यवस्था के तहत बच्चो को जानकारी देने के लिए गोल मेजों पर सुंदर व भव्यतापूर्ण अग्नि,जल,हवा, पृथ्वी और आकाश के बारे में जानकारी होगी।