आंगनवाड़ी केंद्र का बिना संशोधित किए आरक्षण बदला,धरने पर बैठी आंगनवाड़ी
आंगनवाड़ी भर्ती

कुशीनगर जिले के हाटा ब्लॉक में चल रही आंगनवाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति मे विभाग द्वारा गड़बड़ी की गयी है जिससे आंगनवाड़ी और विभाग मे बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अब महिला आवेदको द्वारा जांच की मांग की जा रही है।
क्षेत्र के ग्राम बरसैना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती की मृत्यु के बाद रिक्त हुए पद पर नियुक्ति का मामला सामने आया है। जिसमे अनुसूचित जाति की महिला अभ्यर्थी रितु भारती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बाल विकास विभाग ने बिना किसी संशोधित पत्र के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पद को सामान्य श्रेणी के पद में बदल दिया है।
रितु भारती ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पद के लिए आवेदन किया था उसके बाद उसके आवेदन को पात्र मानते हुए उसे साक्षात्कार के लिए भी बुलाया गया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने बिना सूचना और संशोधित किये और नियुक्ति मे गड़बड़ी करने के लिए आरक्षित पद को बदल दिया।
इन अधिकारियों ने गलत नियत से अपने खास अभ्यर्थी को नियुक्त करने के लिए आरक्षण मे बदलाव कर दिया जिससे पात्र महिला अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित रह गए हैं। इससे नाराज महिला अभ्यर्थी रितु भारती ने तहसील दिवस और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है।
इस सम्बंध मे बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भर्ती मे कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। आवेदक रितु का आवेदन इसलिए निरस्त किया गया है क्योंकि उनके द्वारा लगाया गया आय प्रमाण पत्र 6 माह से पुराना था। जबकि इस बारे मे भर्ती नियमावली मे पूर्व मे ही स्पस्ट किया जा चुका था। इसीलिए आय प्रमाण पत्र मे कमी होने के कारण उनकी जगह किसी अन्य की नियुक्ति दी गयी है।
लेकिन आवेदक रितु ने प्रशासन से आंगनवाड़ी भर्ती को निरस्त करने और नई विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है। जिससे जिले मे नए सिरे से आवेदन लेने पर पात्र महिला अभ्यर्थियों को मौका मिल सके। लेकिन ऐसा संभव नहीं है क्योंकि जिले की सभी परियोजनाओ मे आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है।
जिले मे आंगनवाड़ी भर्ती का ब्यौरा
जिला | कुशीनगर |
टोटल पदो की संख्या | 245 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29/10/2024 |
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे | क्लिक करे |
आवेदन करने के लिए लॉगिन करे | क्लिक करे |
विभागीय वैबसाइट | क्लिक करे |
विभागीय आदेश | क्लिक करे |
अन्य जिलो की मेरिट लिस्ट देखे
बलिया | लिस्ट 1 लिस्ट 2 |
जालौन | क्लिक करे |
बिजनौर | क्लिक करे |
हरदोई | क्लिक करे |
बलरामपुर | क्लिक करे |
गाजीपुर | क्लिक करे |
लखीमपुर | क्लिक करे |