आज की लेटेस्ट अपडेटआदेशउत्तरप्रदेश खबर

सरकार ने जारी की सरकार अवकाश की सूची। क्या फायदा होगा और क्या नुकसान ?

सरकारी अवकाश

प्रदेश सरकार ने 2024 के लिए सरकारी छुट्टियों की सूची जारी कर दी है जिसमे 24 सार्वजनिक और 29 निर्बंधित अवकाश घोषित किये गए है। जिसमे नए साल मे कई त्योहार छुट्टियों का दिन रविवार को पड़ रहे है जिसमे होलिका दहन, अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती व भैयादूज को रविवार है। पांच दिन कार्य दिवस वाले कार्यालयों के कर्मचारियों को भी कम छ़ुट्टियों का लाभ मिलेगा। इनमे शनिवार को गोवर्धन पूजा व दशहरा जैसे त्योहार है।

साल 2024 मे सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा छुट्टियों का लाभ नहीं मिलेगा। अगले साल ज्यादातर त्योहार रविवार व शनिवार को पड़ रहे हैं जबकि पांच दिवसीय कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों का शनिवार व रविवार को अवकाश होता है। लेकिन साल के पहले महीने जनवरी में दो अवकाश गुरुवार व शुक्रवार को होने के कारण कर्मचारियों को चार दिन का लगातार अवकाश का लाभ मिल सकता है।

साल के पहले महीने जनवरी में 25 जनवरी को मो.हजरत अली का जन्मदिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इन दो दिन लगातार अवकाश रहेगा। बाकी शनिवार व रविवार को अवकाश के कारण चार दिन का अवकाश रहेगा। इसमे अगले साल कई पर्व सोमवार को भी जिसके कारण तीन दिन का लगातार अवकाश का फायदा मिलेगा। जिसमे होली, बकरीद, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, बारावफात जैसे पर्व सोमवार को होने की वजह से तीन दिन का लाभ मिलेगा। चौधरी चरण सिंह की जयंती निर्बंधित सूची में डाली गयी है उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर होने वाला अवकाश निर्बंधित अवकाश की सूची में रखा है। पिछले साल भी यह अवकाश इसी सूची में रखा गया था।

Aanganwadi Uttar Pradesh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!