जिले मे 625 पदो के सापेक्ष 587 आंगनवाड़ी की मेरिट सूची जारी
आंगनवाड़ी न्यूज

बलरामपुर जिले मे चल रही बाल विकास पुष्टाहार विभाग के आंगनबाड़ी वर्करो की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले मे निकली 625 पदो के सापेक्ष 587 आंगनबाड़ी कार्यकत्री के चयन की सूची जारी कर दी गई। बाकी बचे पदो के मामले मे कौर्ट मे याचिका दायर होने के कारण 38 पदो का रिजल्ट रोक दिया गया है।
जिला | बलरामपुर |
टोटल पदो की संख्या | 625 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 04/11/2024 |
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे | क्लिक करे |
आवेदन करने के लिए लॉगिन करे | क्लिक करे |
विभागीय वैबसाइट | क्लिक करे |
विभागीय आदेश/विज्ञप्ति | क्लिक करे |
जिले में 625 आंगनबाड़ी कर्मियों के चयन की काउंसिलिंग के बाद जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद चयनित नयी आंगनवाड़ी वर्करो की सूची जारी हो गई है। इन नव चयनित आंगनवाड़ी को जल्द ही प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके बाद आंगनवाड़ी द्वारा केन्द्रो के बच्चो को कुपोषण मुक्त करने ,बच्चो को प्री- एजूकेशन देने और आगनवाडी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती व धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की सुविधा दी जायेगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा का कहना है कि जिले के 625 पदो के सापेक्ष 587 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। बाकी पदों पर चयन उच्च न्यायालय के निर्णय और प्रशासनिक कारणों से रुका हुआ है। चयनित अभ्यर्थिनियों की सूची विकास भवन परिसर, बलरामपुर में लगा दी गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी का कहना है कि प्रशासन द्वारा जारी की गयी सूची अंतिम और मान्य है। चयनित की गयी महिलाओ को नियुक्ति-पत्र वितरण की तिथि और स्थान की जानकारी जल्द दी जाएगी।
मेरिट सूची देखने के लिए क्लिक करे
अन्य जिलो की मेरिट लिस्ट देखे