आंगनवाड़ी भर्ती की मेरिट लिस्ट हुई जारी,कितनी महिलाओं का हुआ आंगनवाड़ी में चयन
आंगनवाड़ी भर्ती मेरिट लिस्ट

बदायूं जिले मे बाल विकास विभाग के तहत लगभग तीन हजार आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किये जाते हैं। जिसमे शासन के आदेश पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 459 पदों के लिए 14 मार्च 2024 को विज्ञापन जारी किया था। 24 अप्रैल 2024 तक आवेदन के बाद भर्ती प्रक्रिया में करीब छह महीने का समय लग गया।
जिले मे रिक्त 459 पदों के लिए 13 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया था जिसमे भर्ती पोर्टल पर केवल 10 हजार 79 आवेदन ही पात्र पाये गए थे। जिले की कुल 16 परियोजनाओ मे 12 परियोजनाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जबकि बिसौली, सालारपुर, सहसवान, आसफपुर चार ब्लाकों का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है।
जिले के उसावां में 36 पदों के सापेक्ष 29, दातागंज में 19 पदों के सापेक्ष 15, समरेर में 24 पदों के सापेक्ष 22, म्याऊं में 43 पदों के सापेक्ष 25, जगत में 18 पदों के सापेक्ष 13 पदों पर अंतिम चयन हुआ है।
उझानी ब्लॉक में 17 पदों के सापेक्ष 15, वजीरगंज में 33 पदों के सापेक्ष 20, कादरचौक में 18 पदों के सापेक्ष 12, अंबियापुर में 25 पदों के सापेक्ष 22, दहगवां में 33 पदों के सापेक्ष 29. इस्लामनगर में 23 पदों के सापेक्ष 16 पदों पर अंतिम चयन हुआ है।
अंतिम रूप से चयनित आवेदकों का पूर्ण विवरण एवं चयन सूची आप नीचे देख सकते है।
बलिया | लिस्ट 1 लिस्ट 2 |
जालौन | क्लिक करे |
अमेठी | क्लिक करे |
लखीमपुर | क्लिक करे |
वाराणसी | क्लिक करे |
बिजनौर | क्लिक करे |
हरदोई | क्लिक करे |
बलरामपुर | क्लिक करे |
गाजीपुर | क्लिक करे |
बदायूं | क्लिक करे |