कुंवारी लड़की का विधवा की श्रेणी मे आंगनवाड़ी के पद पर किया चयन
आंगनवाड़ी न्यूज

सीतापुर जिले में चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती में धांधली अपने चरम सीमा पर है। अपात्र महिलाओ का आंगनवाड़ी मे चयन किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया से नाराज 12 ब्लॉक की आवेदक महिलाओ ने किसान नेता पुष्पेद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विकास भवन के सामने भूख हड़ताल के साथ अपना आंदोलन शुरू कर दिया है।
इन महिलाओ का कहना है कि ऑनलाइन पोर्टल पर भर्ती के सम्बंध की गयी शिकायतों का जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज राव द्वारा फर्जी निस्तारण कर जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी गुमराह किया जा रहा है। इसीलिए आंगनबाड़ी भर्ती की सीबीआई से निष्पक्ष और गहन जांच कराने के साथ दोषी अधिकारियों , कर्मचारियों और दलालो के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
आंगनवाड़ी भर्ती मे गड़बड़ी का आलम ये है कि कुवारी लड़कियो को विधवा बनाकर आंगनवाड़ी के पद पर चयन किया जा रहा है। मनवा ग्राम पंचायत के प्रधान का कहना है कि उसके गाँव मे जिस महिला का विधवा के आधार पर चयन किया गया है उस महिला की शादी नहीं हुई है। जब इस मामले की शिकायत की गई तो जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भी विधवा के आधार पर चयन करने की पुष्टि कर दी है।
दूसरे मामले मे जिले के हरगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौनेर की निवासी मोनिका सिंह ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजे शिकायती पत्र मे अपनी आवेदन संख्या और मेरिट का जिक्र करते हुए बताया कि उसका मेरिट लिस्ट मे नाम ऊपर होने के बाद भी चयन नहीं किया गया है। जबकि जिस महिला का मेरिट लिस्ट मे नाम नीचे था उसका आंगनवाड़ी के पद पर चयन किया गया है।
जिला | सीतापुर |
टोटल पदो की संख्या | 565 |
आवेदन की शुरू की तिथि | 18/03/2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 16/04/2024 |
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करे | क्लिक करे |
आवेदन करने के लिए लॉगिन करे | क्लिक करे |
विभागीय वैबसाइट | क्लिक करे |
अन्य जिलो की मेरिट लिस्ट
बलिया | लिस्ट 1 लिस्ट 2 |
जालौन | क्लिक करे |
बिजनौर | क्लिक करे |
हरदोई | क्लिक करे |
बलरामपुर | क्लिक करे |
गाजीपुर | क्लिक करे |
अमेठी | क्लिक करे |
One Comment